Shreshtha Banne Ke Marg Par 7 Divine Laws (Hindi Translation of 7 Divine Laws To Awaken Your Best Self) (Hindi Edition)

Shreshtha Banne Ke Marg Par 7 Divine Laws (Hindi Translation of 7 Divine Laws To Awaken Your Best Self) (Hindi Edition)
Price: ₹295.00
(as of Aug 09,2025 22:44:21 UTC – Details)

Buy Now


From the Publisher

93552101599355210159

विकास की असीमित संभावना

अधिकाँश लोग “स्थिर मानसिकता” के होते हैं | वे विश्वास करते हैं कि उनकी कार्य कुशलताएँ भाग्य अथवा परिस्थितियों द्वारा निर्धारित होती हैं तथा उन्हें और अधिक विकसित नहीं किया जा सकता है | इस प्रकार वे अपनी क्षमताओं को बढाने का परिश्रम नहीं करते हैं | “जब विकास भाग्य द्वारा निर्धारित है तो हमें प्रयास क्यों करना चाहिए?” इन वाक्यों को सोचकर, वे अपने पूरे जीवनभर साधारण श्रेणी के व्यक्ति ही बने रह जाते हैं | इस प्रकार वे अपनी असीम मानव संभावना को नष्ट कर देते हैं |

इसके विपरीत, “विकासशील मानसिकता” के लोगों का विश्वास होता है कि पर्याप्त प्रयास करने से विकास की असीम सम्भावना होती है | इसलिए वे पर्याप्त मात्रा के विकास से भी संतुष्ट नहीं होते | वे निरंतर प्रयास करते हुए और बड़ी सफलता की ओर अपना विस्तार करते चले जाते हैं |

सबसे बड़ी आपदा प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग नहीं है | संसार की सबसे बड़ी विपत्ति मानवीय संसाधनों की बर्बादी है अर्थात “स्थिर मानसिकता” के लोगों की अप्रयुक्त क्षमता | अतः सबसे बड़ी वैश्विक प्रगति तब होगी जब ऐसे लोग अपने रवैये को “विकासशील मानसिकता” में परिवर्तित कर सकेंगे |

93552101599355210159

श्रेष्ठता का मार्ग

जीवन में महारत तथा व्यक्तिगत श्रेष्ठता, लगातार बढ़ते हुए सुधार के छोटे-छोटे कदमों द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है | प्रत्येक क्षण जीवन हमारे समक्ष विकल्प प्रस्तुत करता है | प्रत्येक विकल्प हमारे जीवन की दिशा को थोडा सा ऊपर अथवा नीचे की ओर घुमा देता है | जब ये विकल्प इकट्ठे हो जाते हैं, अंतर महत्वपूर्ण हो जाता है |

किसी भी स्वभावजन्य सुधार का सबसे कठिन भाग उसका प्रारंभिक चरण होता है | बाद में व्यवहार संबंधी बल की सहायता से हमारे आत्म-परिवर्तन की गति बढ़ जाती है | दुर्भाग्यवश, यही गति का सिद्धांत नकारात्मक दिशा में भी कार्य कर सकता है और हमारे जीवन को बर्बाद कर सकता है |

हमें उचित प्रकार के कठिन कार्यों को चुनने का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए जो विकास एवं कल्याण की ओर ले जाते हैं; न कि ऐसे अनुचित कार्य जिनका परिणाम निष्क्रियता और खराब स्वास्थ्य होता है | जीवन के सबसे लाभप्रद प्रयासों में से एक है, अधिकाधिक आत्म-अनुशासित होने का ज्ञान प्राप्त करना |

93552101599355210159

विश्वास की शक्ति

हमारे जीवन की कार्यप्रणाली उन विश्वासों से निर्धारित होती है जिन्हें हम अपनी बुद्धि में रखते हैं | जो कुछ भी हम दृढ़तापूर्वक मान लेते हैं वही हमारी आभासी वास्तविकता बन जाती है, भले ही वह सत्य हो अथवा नहीं | और हमारे विश्वासों की गहनता जितनी अधिक शक्तिशाली होती है, उतना ही अधिक हमारे मनोभावों पर इसका प्रभाव पड़ता है |

इस प्रकार हम देख सकते हैं कि विश्वास किस प्रकार हमारे व्यक्तित्व के अन्दर सबसे बड़ी शक्ति है जो हमारे लाभ अथवा हानि के लिए कार्य कर सकती है | दुःखद बात यह है कि हम अपने विश्वासों अथवा आस्थाओं द्वारा स्वयं को सीमित कर लेते हैं | बाह्य शत्रुओं को पहचाना और पता लगाया जा सकता है | लेकिन हममें से अधिकाँश के लिए, शत्रु अनुचित विश्वासों के रूप में अस्पष्टता से अन्दर बैठा हुआ है | यही कारण इसे इतना अधिक खतरनाक बनाता है |

93552101599355210159

आनंद का सिद्धांत

हम गलत स्थान पर आनंद खोज रहे हैं | यदि हम कोई वस्तु वहाँ ढूंढते हैं जहां वह है ही नहीं, तो उसे पाने की हमारी संभावना हमेशा शून्य ही होगी | वास्तविक आनंद को प्राप्त करने का तरीका है एक बेहतर इंसान बनना | यह बड़ी सीधी और सरल सी बात है | कभी-कभी हम सत्य को पाने में केवल इसलिए असफल हो जाते हैं क्योंकि वह बहुत साधारण होता है जबकि हम इसे जटिल वस्तुओं में ढूंढ रहे होते हैं |

दुर्भाग्यवश, हम सारा जीवन स्वयं पर कार्य करने से अधिक सैकड़ों अन्य कार्यों को अधिक प्राथमिकता देते हैं | जरा सोचें कि हम आत्म- सुधार के लिए वर्ष में कितना समय निश्चित करते हैं ? हमारा ध्यान केवल करने और करने पर ही होता है और इस प्रक्रिया में हम होने और होने की उपेक्षा कर देते हैं | सफलता का क्रम है कि “करने” से पूर्व “होना” चाहिए | हम तभी कुछ सार्थक कर सकते हैं जब हम वास्तव में अच्छे हों |

वर्तमान में हमारा क्रम इसका उल्टा है | हम बड़े कार्यों को करने पर तो ध्यान देते हैं | लेकिन हम इसका आधार बनाने में लापरवाही करते हैं अर्थात स्वयं को बेहतर इंसान बनाना |

ASIN ‏ : ‎ B0B1JKSCR4
Publisher ‏ : ‎ Prabhat Prakashan (17 May 2022)
Language ‏ : ‎ Hindi
File size ‏ : ‎ 2.1 MB
Screen Reader ‏ : ‎ Supported
Enhanced typesetting ‏ : ‎ Enabled
Word Wise ‏ : ‎ Not Enabled
Print length ‏ : ‎ 144 pages
Best Sellers Rank: #205,868 in Kindle Store (See Top 100 in Kindle Store) #2,493 in Personal Transformation #3,162 in Personal Transformation eBooks #3,263 in Christianity (Kindle Store)
Customer Reviews: 4.6 4.6 out of 5 stars 32 ratings var dpAcrHasRegisteredArcLinkClickAction; P.when(‘A’, ‘ready’).execute(function(A) if (dpAcrHasRegisteredArcLinkClickAction !== true) dpAcrHasRegisteredArcLinkClickAction = true; A.declarative( ‘acrLink-click-metrics’, ‘click’, “allowLinkDefault”: true , function (event) if (window.ue) 0) + 1); ); ); P.when(‘A’, ‘cf’).execute(function(A) A.declarative(‘acrStarsLink-click-metrics’, ‘click’, “allowLinkDefault” : true , function(event) if(window.ue) 0) + 1); ); );

Buy Now