




Price: ₹250 - ₹155.76
(as of Feb 10,2025 10:23:52 UTC – Details)
Buy Now
From the Publisher
Safal Aur Ameer Banane Ke 16 Secrets by Napoleon Hill (Author)

यदि हम इस प्रकार से अपनी सफलता के मापदंड को बढ़ा नहीं सकते तो फिर हम नहीं जानते कि हमें ऐसा कैसे करना है!
हम सभी सफल होना चाहते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी परिश्रम नहीं करना चाहते। हम कम-से-कम प्रयास में सफल होना चाहते हैं। सफलता की आपकी क्या परिभाषा है, मैं नहीं जानता; लेकिन यदि मैं अपनी परिभाषा आप पर थोप दूँ। तो मेरा कहना इस प्रकार होगा—सफलता किसी के कार्यों और विचारों का कुल योग है, जिसे वह अपने सकारात्मक व रचनात्मक स्वभाव से करता है, जिससे उनमें से ज्यादातर लोगों को खुशी मिले और उनका दिल बाग-बाग हो जाए, जिनके साथ वह कभी जुड़ा था और वैसे तमाम लोग, जिनके साथ आनेवाले वर्षों में उसकी जान-पहचान होने वाली है।संभवतः उन लोगों के जीवन में आप खुशी, उत्साह और एक नया सवेरा नहीं ला सकते हैं, जिनके साथ आप जुड़े हैं; लेकिन आपको अपनी सफलता का आनंद नहीं आता, न ही उन्हें तकलीफ, हताशा और अप्रसन्नता देकर आप सफल हो सकते हैं। यदि आप दूसरों के करीब होते हैं और उनके चेहरों पर मुसकान लाते हैं, यदि आप लोगों के करीब होते हैं और अपने साथ स्वस्थ, जीवंत, प्रगतिशील व्यक्तित्व लेकर आते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है; यदि आप जीवन की खूबसूरत चीजों के बारे में बात करते हैं और सोचते हैं तथा दूसरों से भी उन्हें अपनाने को कहते हैं; यदि आपने निराशावाद, घृणा, भय और हताशा को अपने स्वभाव से मिटा दिया है और उनके स्थान पर मानवता के प्रति भरपूर प्रेम को भर दिया है, तब आपका सफल होना निश्चित है।जरूरी नहीं कि पैसे को ही सफलता का प्रमाण माना जाए। सच कहें तो यह विफलता का प्रमाण हो सकता है और होगा भी, यदि उस पूरी प्रक्रिया में उसके साथ खुशी और सबकी भलाई न हो, जिससे इसे इकट्ठा किया गया है। मुझे पिछले कई वर्षों के दौरान लोगों की सेवा करने का जो अवसर मिला, उसके साथ रोमांचित कर देनेवाली खुशी मिली, जिसे मैं इस दुनिया में मिलनेवाले हर सुख, हर भौतिक साधन से कहीं अधिक मूल्यवान् समझता हूँ।क्या पैसे से खुशी खरीदी जा सकती है? नहीं! हजार बार कहूँगा, नहीं! खुशी धन देने से मिलती है, इकट्ठा करने से नहीं। यह एक ऐसा सबक है, जिसे कुछ लोग कभी नहीं सीखते, जबकि यह एक सच्चाई है।हम जिसे ‘सफलता’ कहते हैं, वहाँ तक जानेवाला रास्ता एक ही दिशा में जाता है और वह सीधे मानवता की सेवा के महान् क्षेत्र से होकर जाता है। अन्य कोई भी रास्ता, जो दूसरी दिशा में जाता है, वह किसी को भी सफलता तक नहीं पहुँचा सकता।
================================================================================================================
अनुक्रम
परिचय 7
प्रस्तावना 13
1 दूसरों को सेवा देना सीखें
2. सेवाओं की बिक्री की योजना बनाना
3. वह व्यक्ति, जिसने असफल होने का साहस दिखाया
4. नियंत्रित ध्यान
5. समय का बँटवारा
6. टीम वर्क
7. सुनहरा नियम
8. आकर्षण की शक्ति
9. मन की शांति
10. भाग्य
11. आत्मालाप
12. आत्मालाप का सार और आपके लिए इसके क्या मायने हो सकते हैं
13. इनविक्टस
14. विश्वास
15. आत्मानुशासन
16. उपसंहार

Napoleon Hill
नेपोलियन हिल सन् 1883 में वर्जीनिया में पैदा हुए। बड़े व्यवसायियों के सलाहकार, लेक्चरर और लेखक के रूप में सफल तथा लंबा कॅरियर बिताने के बाद सन् 1970 में उन्होंने दुनिया से विदा ली।‘सोचो और धनी बनो’ उनके लेखक-जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण पड़ाव रहा, जो पुस्तक सार्वकालिक बेस्टसेलर साबित हुई। दुनिया भर में इस पुस्तक की डेढ़ करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं। ऑर्थर आर. पेल ने ‘थिंक ऐंड ग्रो रिच’ (सोचो और धनी बनो) का संशोधन किया। उन्होंने प्रबंधन, मानवीय संबंध और कॅरियर योजना पर कई पुस्तकें और लेख लिखे हैं। उनकी पुस्तकों में प्रसिद्ध हैं ‘दि कंप्लीट इडियट्स गाइड टू मैनेजिंग पीपल’ और ‘दि कंप्लीट इडियट्स गाइड टू टीम बिल्डिंग’।
Add to Cart
Add to Cart
Add to Cart
Add to Cart
Add to Cart
Add to Cart
Customer Reviews
5.0 out of 5 stars
2
4.1 out of 5 stars
2
4.0 out of 5 stars
18
—
3.2 out of 5 stars
20
4.1 out of 5 stars
92
Price
₹175.00₹175.00 ₹198.00₹198.00 ₹155.76₹155.76 ₹145.39₹145.39 ₹199.00₹199.00 ₹227.00₹227.00
New Release Titles 2021
Click & Buy Click & Buy Click & Buy Click & Buy Click & Buy Click & Buy
Publisher : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.; 1st edition (28 August 2021); Prabhat Prakashan Pvt. Ltd., 4/19, Asaf Ali Raod, New Delhi-110002 (PH: 7827007777) Email: prabhatbooks@gmail.com
Language : Hindi
Paperback : 208 pages
ISBN-10 : 9390900557
ISBN-13 : 978-9390900558
Item Weight : 350 g
Dimensions : 20.32 x 12.7 x 1.27 cm
Country of Origin : India
Net Quantity : 1 Count
Importer : (PH: 7827007777)
Packer : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.,
Generic Name : Book
Buy Now