
Price: ₹12.50
(as of Feb 12,2025 14:39:19 UTC – Details)
Buy Now
From the Publisher
Hindi Kavya by Dr. Puneet Bisaria;Dr. Virendra Singh Yadav (Author)

पहली बार कवियों और लेखकों का कालक्रमानुसार वर्णन के साथ ही काव्य-प्रवृत्तियों का उल्लेख तथा युगीन परिस्थितियों का चित्रण भी किया गया है।
यद्यपि हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा 19वीं शताब्दी से आरंभ होती है, किंतु 19वीं शताब्दी से पूर्व के इतिहास आधारित कतिपय ग्रंथ प्राप्त होते हैं, जैसे—‘भक्तमाल’, ‘कविमाला’, ‘कालिदास हजारा’, ‘चौरासी वैष्णवन की वार्त्ता’ आदि, परंतु इन सभी में ऐतिहासिक दृष्टिकोण का अभाव स्पष्ट परिलक्षित होता है। आधुनिक स्वरूप में इतिहास लेखन की परंपरा का प्रथम प्रयास फ्रेंच विद्वान् गार्सा द तासी के ग्रंथ ‘इस्तवार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी’ (सन् 1839) के रूप में उपलब्ध होता है, किंतु इस ग्रंथ में हिंदी व उर्दू के कवियों का अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार वर्णन है और काल विभाजन व युगीन प्रवृतियों की अवहेलना आदि की कमियाँ हैं। दूसरा महत्त्वपूर्ण ग्रंथ शिवसिंह सेंगर का ‘शिवसिंह सरोज’ (सन् 1883) है। इसमें लगभग एक हजार कवियों के जीवन चरित्र एवं उनकी कविताओं के उदाहरण देखने को मिलते हैं। ‘एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ पत्रिका के विशेषांक के रूप में जार्ज ग्रियर्सन ने ‘द मॉडर्न वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ (सन् 1888) लिखकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया और इसमें पहली बार कवियों और लेखकों का कालक्रमानुसार वर्णन के साथ ही काव्य-प्रवृत्तियों का उल्लेख तथा युगीन परिस्थितियों का चित्रण भी किया गया है। इतिहास लेखन की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य मिश्र बंधुओं द्वारा ‘मिश्र बंधु विनोद’ (सन् 1913) लिखकर किया गया है। इसमें लगभग 5000 कवियों का परिचय दिया गया है तथा आठ कालखंडों में विभाजन, साहित्यिक अंगों का विश्लेषण है, किंतु इसमें भी इतिहास दृष्टि का अभाव है।हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का कार्य नागरी प्रचारिणी सभा के प्रयासों से उपलब्ध महत्त्वपूर्ण ग्रंथ के रूप में आचार्य रामचंद्र शुक्ल के ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ (सन् 1929) का उल्लेख किया जा सकता है। इसकी दृष्टि ऐतिहासिक तथा प्रस्तुति वैज्ञानिक है। आचार्य शुक्ल ने पहली बार साहित्य को आम जनमानस से संबद्ध किया। शुक्लजी का मानना है कि ‘जबकि प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्तियों का संचित प्रतिबिंब होता है, तब यह निश्चित है कि जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ-साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता चला जाता है, आदि से अंत तक इन्हीं चित्तवृत्तियों की परंपरा को परखते हुए साहित्य परंपरा के साथ उनका सामंजस्य दिखाना ‘साहित्य का इतिहास’ कहलाता है।
===============================================================================================================
अनुक्रम
प्रस्तावना
इकाई-1 हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा, आदिकाल, भक्तिकाल और रीतिकाल
इकाई-2 आधुनिक काल
इकाई-3. आदिकालीन कवि : विद्यापति
गोरखनाथ
अमीर खुसरो
इकाई-4. भक्तिकालीन सगुण कवि : सूरदास
गोस्वामी तुलसीदास : साहित्यिक परिचय
इकाई-5 भक्तिकालीन निगुर्ण कवि : कबीरदास
मलिक मोहम्मद जायसी
इकाई-6. रीतिकालीन कवि : केशवदास
बिहारीलाल
घनानंद
इकाई-7 आधुनिककालीन कवि : भारतेंदु हरिश्चंद्र
जयशंकर प्रसाद
सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
सुमित्रानंदन पंत
महादेवी वर्मा
इकाई-8 छायावादोत्तर कवि : सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
गजानन माधव मुक्तिबोध
नागार्जुन
डॉ. धर्मवीर भारती
सुदामा पांडेय ‘धूमिल’
(ब) हिंदी साहित्य में शोध
Other Recommended Books (Click & buy)
Add to Cart
Add to Cart
Customer Reviews
—
5.0 out of 5 stars
3
5.0 out of 5 stars
2
4.9 out of 5 stars
14
4.2 out of 5 stars
8
5.0 out of 5 stars
1
Price
₹148.00₹148.00
— ₹51.45₹51.45 ₹220.50₹220.50 ₹51.45₹51.45 ₹176.00₹176.00
Recommended books
✓
✓
✓
✓
✓
Click & Buy
Publisher : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd. (4 October 2021)
Language : Hindi
Paperback : 168 pages
ISBN-10 : 9355210833
ISBN-13 : 978-9355210838
Item Weight : 150 g
Dimensions : 22.86 x 15.24 x 0.96 cm
Country of Origin : India
Net Quantity : 10.00 count
Buy Now