Hindi Bhasha Aur Sahitya ka Vastunishtha Itihas (An In-depth History of Hindi Language and Literature) | Essential Guide for Hindi Literature Enthusiasts and Competitive Exam Aspirants

Hindi Bhasha Aur Sahitya ka Vastunishtha Itihas (An In-depth History of Hindi Language and Literature) | Essential Guide for Hindi Literature Enthusiasts and Competitive Exam Aspirants
Price: ₹550 - ₹149.00
(as of Feb 07,2025 16:06:50 UTC – Details)

Buy Now


From the Publisher

Hindi Bhasha Aur Sahitya ka Vastunishtha Itihas (Hindi) by Hemant Kukreti and Smt. Sumeeta Kukreti

Hindi Bhasha Aur Sahitya ka Vastunishtha Itihas (Hindi) by Hemant Kukreti and Smt. Sumeeta KukretiHindi Bhasha Aur Sahitya ka Vastunishtha Itihas (Hindi) by Hemant Kukreti and Smt. Sumeeta Kukreti

भाषा और साहित्य के सवाल विषयनिष्ठ होते हैं। उनके किसी पक्ष पर सर्वसम्मत निष्कर्ष देना अत्यंत कठिन है।

भाषा और साहित्य के सवाल विषयनिष्ठ होते हैं। उनके किसी पक्ष पर सर्वसम्मत निष्कर्ष देना अत्यंत कठिन है। रचनाकारों के इतिवृत्त से जुडे़ जन्म एवं पुण्य तिथि, जन्म स्थान इत्यादि स्थूल तथ्य हों या उनके कृतित्व से जुडे़ गंभीर प्रश्न हों—उनके सीधे-सपष्ट और प्रत्यक्ष उत्तर भी कई बार विद्वानों, साहित्य-अध्येताओं और पाठकों को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि साहित्य जैसी कलाओं में व्यक्तिगत अभिरुचियों की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है। इन सब जोखिमों के बाद भी हम हिंदी साहित्य के वस्तुनिष्ठ इतिहास के साथ साहित्य-मर्मज्ञों और हिंदी विषय लेकर आजीविका अर्जित करने की इच्छा रखनेवाले विपुल युवा समाज के सम्मुख उपस्थित हैं। प्रस्तुत पुस्तक में वस्तुनिष्ठ विवेचन होते हुए भी प्रत्येक युग का साहित्य परिवेश, प्रमुख रचनाकारों का योगदान, युगीन साहित्यिक विशेषताएँ, आलोचकों, साहित्येतिहासकारों एवं रचनाकारों के चर्चित मत, परिभाषाओं और हिंदी साहित्य की अंतर्वर्ती ऐतिहासिक निरंतरता विश्लेषित कर प्रश्नोत्तर शैली में प्रस्तुत किया गया है। इससे विषय को समझने में सुगमता रहती है। विद्यार्थी-शोधार्थी ही नहीं, हर आयुवर्ग के पाठकों के लिए एक उपयोगी पुस्तक।

Hemant KukretiHemant Kukreti

Hemant Kukreti and Smt. Sumeeta Kukreti

हेमंत कुकरेती एक प्रतिष्ठित कवि। पाँच कविता-संग्रह, आलोचना की चार पुस्तकें, हिंदी साहित्य का इतिहास और अनेक विश्वविद्यालय स्तरीय पाठ्य-पुस्तकों का लेखन व संपादन। पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की चर्चित पाठ्य-पुस्तक शृंखला ‘ज्ञानोदय’ का संपादन। ‘भारत भूषण सम्मान’, ‘कृति सम्मान’, ‘केदार सम्मान’ से सम्मानित। पत्र-पत्रिकाओं में कविताओं के अलावा समीक्षात्मक टिप्पणियाँ प्रकाशित। कला-संस्कृति-फिल्म और रंगमंच पर नियमित लेखन। आकाशवाणी-दूरदर्शन के लिए रचनात्मक कार्य। अनेक कविताएँ भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में अनूदित; कविताओं पर आलोचना एवं शोधकार्य हो रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर श्यामलाल कॉलेज से संबद्ध। ‘साहित्य अमृत’ के संयुक्त संपादक। सुमीता कुकरेती ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मध्यकालीन काव्य पर एम.फिल., पी-एच.डी. की शोध उपाधियाँ अर्जित कीं। बच्चों के लिए रचनात्मक लेखन के अलावा पहली से आठवीं कक्षा तक की प्रतिष्ठित पाठ्य-पुस्तक शृंखला ‘नई उमंग’ का संपादन। ‘कबीर काव्य में कालबोध’ पुस्तक चर्चित। लोकगीतों में बच्चे और शिक्षा मनोविज्ञान पर परियोजना पर कार्य।

HINDI SAHITYA KA ITIHAS by Shyam Chandra KapoorHINDI SAHITYA KA ITIHAS by Shyam Chandra Kapoor

HINDI SAHITYA KA ITIHAS by Shyam Chandra Kapoor

हिंदी साहित्य का भंडार पर्याप्त समृद्ध है। गद्य तथा पद्य की लगभग सभी विधाओं का प्रचुर मात्रा में साहित्य-सर्जन हुआ है। अनेक कालजयी कृतियाँ सामने आईं। लेखक-कवियों ने भी सर्जना के उच्च मानदंड स्थापित किए; जिन पर साहित्य-सृजन को कालबद्ध किया गया; वह युग उनके नामों से जाना गया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने गहन शोध और चिंतन के बाद हिंदी साहित्य के पूरे इतिहास पर विहंगम दृष्टि डाली है। हिंदी भाषा के मूर्धन्य इतिहासकार- साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य का जो इतिहास रचा है; वह सर्वाधिक प्रामाणिक तथा प्रयोगसिद्ध ठहरता है। इससे पहले भी हिंदी का इतिहास लिखा गया; पर आचार्यजी का ज्ञान विस्तृत फलक पर दिग्दर्शित है। इसमें आदिकाल यानी वीरगाथा काल का अपभ्रंश काव्य एवं देशभाषा काव्य के विवरण के बाद भक्तिकाल की ज्ञानमार्गी; प्रेममार्गी; रामभक्ति शाखा; कृष्णभक्ति शाखा तथा इस काल की अन्य रचनाओं को अपने अध्ययन का केंद्र बनाया है।

1000 HINDI SAHITYA PRASHNOTTARI BY KUMUD SHARMA1000 HINDI SAHITYA PRASHNOTTARI BY KUMUD SHARMA

1000 HINDI SAHITYA PRASHNOTTARI BY KUMUD SHARMA

वर्तमान युग में हर व्यक्‍त‌ि को जीवन के विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ता है । राज्य स्तर पर और केंद्रीय स्तर पर विभिन्न महत्त्वपूर्ण संस्थानों के महत्त्वपूर्ण पदों के लिए ली जानेवाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अन्य विषयों के साथ- साथ हिंदी भाषा और साहित्य से संबंधित वस्तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों पर आधारित प्रश्‍न भी सम्मिलित होते हैं । इस पुस्तक में 1000 प्रश्‍नों को अठारह महत्त्वपूर्ण अध्यायों – भाषा; हिंदी साहित्य का इतिहास; कविता; कहानी; उपन्यास; नाटक; निबंध- आलोचना; रेखाचित्र- संस्मरण; आत्मकथा-जीवनी; यात्रा साहित्य; रिपोर्ताज; साक्षात्कार और पत्र साहित्य; काव्य शास्त्र; साहित्यिक पत्रकारिता; संस्थाएँ पुरस्कार; चित्रावली तथा विविध-में बाँटा गया है । प्रत्येक प्रश्‍न के लिए अध्याय का निर्धारण पाठकों की सुविधा के लिए किया गया है । यह पुस्तक बहुत सुगमता से ऐसे व्यक्‍त‌ियों को हिंदी साहित्य के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं और वस्तुनिष्‍ठ तथ्यों से परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है ।

HINDI SAHITYA KA AADHUNIK ITIHAS BY TARAK NATH BALIHINDI SAHITYA KA AADHUNIK ITIHAS BY TARAK NATH BALI

HINDI SAHITYA KA AADHUNIK ITIHAS BY TARAK NATH BALI

हिंदी साहित्य भारतीय अस्मिता की गरिमा का वाहक है। इस व्यापक ऐतिहासिक आधार पर कोई भी हिंदी साहित्य का इतिहास नहीं लिखा गया। इस इतिहास के पहले अध्याय में वैदिक-दर्शन से लेकर बौद्ध-दर्शन और जैन-दर्शन के विकास का विवरण दिया गया है। बौद्ध-दर्शन की बाद में महायान; हीनयान आदि शाखाएँ बनीं। इसी विकास में सिद्ध कवियों ने भाषा—बोलचाल की भाषा में कविता की रचना का आरंभ किया। इसी समय में नाथ कवियों ने भी भाषा में ही कविता की रचना की; जिसका विकास कबीर आदि निर्गुणीय कवियों में दिखाई देता है। इसी युग में दो अन्य महत्त्वपूर्ण धाराओं— रामभक्ति और कृष्णाभक्ति शाखा का विकास हुआ और इस प्रकार भारतीय अस्मिता की गरिमा की विविध सरणियों का चित्रण आरंभ हुआ। आधुनिक काल के आरंभ में ही दो महाकाव्यों—हरिऔध कृत ‘प्रिय प्रवास’ और गुप्तजी कृत ‘साकेत’ की रचना हुई और इस प्रकार इन प्राचीन कथाओं को आधुनिकता के संदर्भ से जोड़ा गया।

HINDI BAL SAHITYA KA ITIHAS BY PRAKASH MANUHINDI BAL SAHITYA KA ITIHAS BY PRAKASH MANU

हिंदी बाल साहित्य के इस नवोन्मेष और उन्नयन-काल में उसके इतिहास लेखन की जरूरत भी बड़ी शिद्दत से महसूस की जा रही थी। बाल साहित्य की अलग-अलग विधाओं के इतिहासपरक अध्ययन की किंचित् कोशिशें भी हुईं; पर समूचे हिंदी बाल साहित्य के इतिहास लेखन की दिशा में कोई गंभीर पहल अब तक नहीं हुई थी। पिछले कोई सवा सौ वर्षों में लिखे गए बाल साहित्य की अलग-अलग विधाओं की हजारों दुष्प्राप्य पुस्तकों को इकट्ठा करके; उनका काल-क्रमानुसार अध्ययन; यह काम किसी दुर्गम पहाड़ की चढ़ाई से कम न था। पर बरसों तक ‘नंदन’ पत्रिका के संपादन से जुड़े रहे; बच्चों के प्रिय लेखक और सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रकाश मनु ने इस गुरुतर कार्य का जिम्मा उठाया। कोई दो-ढाई दशकों से वे इस काम में जुटे थे और उनके निरंतर अध्यवसाय और निराली धुन का ही नतीजा है कि हिंदी बाल साहित्य का पहला इतिहास अब सुधी पाठकों और आलोचकों के सामने है।

Customer Reviews

—

4.3 out of 5 stars

833

3.9 out of 5 stars

114

4.2 out of 5 stars

7

4.3 out of 5 stars

8

Price

— ₹148.68₹148.68 ₹74.81₹74.81 ₹51.45₹51.45 ₹424.80₹424.80

Publisher ‏ : ‎ Prabhat Prakashan Pvt. Ltd. (1 January 2018); New Delhi-110002 (PH: 7827007777) Email: prabhatbooks@gmail.com
Language ‏ : ‎ Hindi
Paperback ‏ : ‎ 320 pages
ISBN-10 ‏ : ‎ 9386231522
ISBN-13 ‏ : ‎ 978-9386231529
Item Weight ‏ : ‎ 450 g
Dimensions ‏ : ‎ 20.3 x 25.4 x 4.7 cm
Country of Origin ‏ : ‎ India
Net Quantity ‏ : ‎ 1 Count
Importer ‏ : ‎ Prabhat Prakashan Pvt. Ltd., 4/19, Asaf Ali Raod, New Delhi-110002 (PH: 7827007777) Email: prabhatbooks@gmail.com
Packer ‏ : ‎ Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
Generic Name ‏ : ‎ Book

Buy Now