Garuda Purana | Garud Puran | Life After Death | Sacred Hindu Scripture on Cosmology, Dharma, Life, Death, and Liberationn| गरुड़ पुराण | प्रेत कल्प | Garud Puran In Hindi| PyareToons™

Garuda Purana | Garud Puran | Life After Death | Sacred Hindu Scripture on Cosmology, Dharma, Life, Death, and Liberationn| गरुड़ पुराण | प्रेत कल्प | Garud Puran In Hindi| PyareToons™
Price: ₹400 - ₹24,900
(as of Apr 20,2025 04:40:10 UTC – Details)

Buy Now


Product Description

गरुड़ पुराण एक महापुराण है। यह सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिये सनातन हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण के श्रवण का प्रावधान है। इस पुराण के अधिष्ठातृ देव भगवान विष्णु हैं। इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार, निष्काम कर्म की महिमा के साथ यज्ञ, दान, तप तीर्थ आदि शुभ कर्मों में सर्व साधारण को प्रवृत्त करने के लिये अनेक लौकिक और पारलौकिक फलों का वर्णन किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें आयुर्वेद, नीतिसार आदि विषयों के वर्णनके साथ मृत जीव के अन्तिम समय में किये जाने वाले कृत्यों का विस्तार से निरूपण किया गया है। आत्मज्ञान का विवेचन भी इसका मुख्य विषय है।

अठारह पुराणों में गरुड़महापुराण का अपना एक विशेष महत्व है। इसके अधिष्ठातृदेव भगवान विष्णु है। अतः यह वैष्णव पुराण है। गरूड़ पुराण में विष्णु-भक्ति का विस्तार से वर्णन है। इस पुराण में श्राद्ध-तर्पण, मुक्ति के उपायों तथा जीव की गति का विस्तृत वर्णन मिलता है।

पहले भाग में विष्णु भक्ति और उपासना की विधियों का उल्लेख है तथा मृत्यु के उपरान्त प्रायः ‘गरूड़ पुराण’ के श्रवण का प्रावधान है। दूसरे भाग में प्रेत कल्प का विस्तार से वर्णन करते हुए विभिन्न नरकों में जीव के पड़ने का वृत्तान्त है। इसमें मरने के बाद मनुष्य की क्या गति होती है, उसका किस प्रकार की योनियों में जन्म होता है, प्रेत योनि से मुक्त कैसे पाई जा सकती है, श्राद्ध और पितृ कर्म किस तरह करने चाहिए तथा नरकों के दारूण दुख से कैसे मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है, आदि का विस्तारपूर्वक वर्णन प्राप्त होता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य की मृत्यु के बाद 10 दिन तक पिंडदान अवश्य करना चाहिए।

‘प्रेत कल्प‘ में कहा गया है कि नरक में जाने के पश्चात प्राणी प्रेत बनकर अपने परिजनों और सम्बन्धियों को अनेकानेक कष्टों से प्रताड़ित करता रहता है। वह परायी स्त्री और पराये धन पर दृष्टि गड़ाए व्यक्ति को भारी कष्ट पहुंचाता है। जो व्यक्ति दूसरों की सम्पत्ति हड़प कर जाता है, मित्र से द्रोह करता है, विश्वासघात करता है, ब्राह्मण अथवा मन्दिर की सम्पत्ति का हरण करता है, स्त्रियों और बच्चों का संग्रहीत धन छीन लेता है, परायी स्त्री से व्यभिचार करता है, निर्बल को सताता है, ईश्वर में विश्वास नहीं करता, कन्या का विक्रय करता है; माता, बहन, पुत्री, पुत्र, स्त्री, पुत्रबधु आदि के निर्दोष होने पर भी उनका त्याग कर देता है, ऐसा व्यक्ति प्रेत योनि में अवश्य जाता है और उसे अनेकानेक नारकीय कष्ट भोगना पड़ता है। उसकी कभी मुक्ति नहीं होती। ऐसे व्यक्ति को जीवित रहते भी अनेक रोग और कष्ट घेर लेते हैं। व्यापार में हानि, गर्भनाश, गृह कलह, ज्वर, कृषि की हानि, सन्तान मृत्यु आदि से वह दुखी होता रहता है अकाल मृत्यु उसी व्यक्ति की होती है, जो धर्म का आचारण और नियमों को पालन नहीं करता तथा जिसके आचार-विचार दूषित होते हैं। उसके दुष्कर्म ही उसे ‘अकाल मृत्यु’ में धकेल देते हैं।

एक तरफ गरुड पुराण में कर्मकाण्ड पर बल दिया गया है तो दूसरी तरफ ‘आत्मज्ञान’ के महत्त्व का भी प्रतिपादन किया गया है। परमात्मा का ध्यान ही आत्मज्ञान का सबसे सरल उपाय है। उसे अपने मन और इन्द्रियों पर संयम रखना परम आवश्यक है। इस प्रकार कर्मकाण्ड पर सर्वाधिक बल देने के उपरान्त ‘गरुड़ पुराण’ में ज्ञानी और सत्यव्रती व्यक्ति को बिना कर्मकाण्ड किए भी सद्गति प्राप्त कर परलोक में उच्च स्थान प्राप्त करने की विधि बताई गई है।

Garud Puran is one of the eighteen Mahapuranas of Hinduism, revered for its deep spiritual teachings and profound insights into life, death, and the afterlife. Narrated by Lord Vishnu to His divine vehicle Garuda, this sacred text explores the journey of the soul after death, the laws of karma, the various realms of existence, and the path to moksha (liberation). It provides detailed descriptions of the consequences of one’s actions, the rituals to be performed after death, and the significance of righteous living. Regarded as an essential scripture for understanding Sanatan Dharma, the Garud Puran is often read during Pitru Paksha and other religious observances to honor ancestors and reflect on the impermanence of life. This edition, presented in simple and clear Hindi, is ideal for spiritual seekers, religious practitioners, and anyone interested in exploring the timeless wisdom of Hindu philosophy.

Discover the secrets of life after death, the laws of karma, and the path to liberation (moksha) in the sacred Hindu text – Garud Puran.

This ancient scripture, narrated by Lord Vishnu to Garuda (His divine eagle vehicle), provides deep spiritual insights into the journey of the soul, the consequences of one’s actions, and the moral duties of human life.

Garuda Purana, Garud PuranGaruda Purana, Garud Puran

Garud Puran Details

Garud PuranGarud Puran

Sacred Mahapurana: Explore one of the 18 primary Puranas, attributed to Sage Vyasa, presented as a dialogue between Lord Vishnu and Garuda. Life, Death & Afterlife: Offers profound insights into the Hindu understanding of death, the soul’s journey, karma, reincarnation, and liberation (Moksha).

Garud PuranGarud Puran

Ritualistic Importance: Details the significance and procedures for essential Hindu rites, particularly Antyeshti (funeral ceremonies) and Shraddha (ancestor offerings).Diverse Knowledge: Covers a wide spectrum of topics including creation (cosmology), righteous conduct (Dharma), ethics, divine narratives, astrology and pilgrimage sites.

Garud PuranGarud Puran

Vaishnava Tradition: A key text within Vaishnavism, elaborating on the glory of Lord Vishnu and the path of devotion (Bhakti). Beyond its focus: on eschatology, the Garuda Purana is a treasure trove of wisdom covering Dharma (righteous duty), ethics, cosmology, divine genealogies, and the paths leading towards spiritual liberation (Moksha).

Garud PuranGarud Puran

नोट : गरुड़ पुराण घर में रख कर पढ़ सकते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है

गरुड़ पुराण प्रेत कल्प सहित | महर्षि वेद व्यास जी द्वारा कृत | पुस्तक में 16 + खंड हैं

ज़्यादा जानकारी के लिए अनुक्रमिनका की फोटो देखें. फल श्रुति, परिष्टम आरती

नोट : गरुड़ पुराण घर में रख कर पढ़ सकते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है

Book sent might have different image than shown on the page

ASIN ‏ : ‎ B0F4XWGDWW
Publisher ‏ : ‎ PoojaBooks.Com (14 March 2025)
Language ‏ : ‎ Hindi
Hardcover ‏ : ‎ 250 pages
Reading age ‏ : ‎ 3 years and up
Item Weight ‏ : ‎ 200 g
Dimensions ‏ : ‎ 5 x 5 x 10 cm
Country of Origin ‏ : ‎ India
Packer ‏ : ‎ By PoojaBooks.Com ; Whatsapp on 9444415678. Cotanct in case of any queries or if the book is not available
Generic Name ‏ : ‎ Paper Back

Buy Now