
Price: ₹300.00 - ₹159.60
(as of Feb 03,2025 14:36:14 UTC – Details)
Buy Now
From the Publisher
Avachetan Mann ki Shaktiyan (Hindi) by N.K. Sharma

मन की शक्ति को कोई जितना ही जानता और उसकी तलाश करता है; विशेष रूप से चेतन और अवचेतन मन की; वह ज्ञान के पथ पर उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है।
यह कृति हमारे अवचेतन मन की शक्तियों के छिपे रहस्यों के संबंध में है। यह ईश्वर प्रदत्त शक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में हमारी सफलता का सबसे बड़ा साधन बन सकती है। आधुनिक उन्नत वैज्ञानिक युग में भी इस विषय को स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ाने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सामान्य जन को इस विषय की शिक्षा देने के अभाव के कारण अन्य वैकल्पिक संस्थानों की बाढ़ सी आ गई है; जो उन लोगों की आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। इन विषयों में रुचि रखनेवाले लोग सम्मोहन; एन.एल.पी.; आकर्षण के नियम की गुप्त बातों; रचनात्मक दृश्यांकन; मन की शक्ति और अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग की कार्यशालाओं के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं और सीख रहे हैं। लेकिन ऐसा करनेवाले विश्व की आबादी के एक प्रतिशत भी नहीं हैं। अपने मन की शक्ति को कोई जितना ही जानता और उसकी तलाश करता है; विशेष रूप से चेतन और अवचेतन मन की; वह ज्ञान के पथ पर उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है। यह पुस्तक एक सामान्य मनुष्य को उसकी अज्ञानता से बाहर लाने और उसकी इच्छा के अनुसार मन को वश में रखने में निश्चित रूप से मदद करेगी।
अनुक्रम
प्रस्तावना
1. अवचेतन मन की चमत्कारी शक्तियाँ
2. चेतन और अवचेतन मन
3. सभी मानव दोहरे व्यतित्व से जीते हैं
4. अवचेतन मन के दो प्रमुख सिद्धांत
5. मन चंचल नहीं; चंचलता का पूरा अभ्यास किया जाता है
6. अवचेतन मन के बिना कोई मंत्र काम नहीं करता
7. हमारे भाग्य का सच्चा निर्माता अवचेतन मन
***
Add to Cart
Customer Reviews
4.8 out of 5 stars
9
4.4 out of 5 stars
430
4.2 out of 5 stars
1,120
4.8 out of 5 stars
5
4.4 out of 5 stars
916
4.5 out of 5 stars
39
Price
₹159.60₹159.60 ₹151.20₹151.20 ₹180.00₹180.00 ₹51.45₹51.45 ₹129.94₹129.94 ₹51.45₹51.45

N.K. Sharma
डॉ. एन.के. शर्मा (संस्थापक अध्यक्ष-रेकी हीलिंग फाउंडेशन) क्रांतिकारी विचारों वाली विश्व विख्यात हस्ती हैं। उन्होंने विश्व को सदियों पुराने अंध-विश्वासों, भय और अज्ञानता से मुक्त कराने की शपथ ली है। वे आपको आपके अंदर छिपी अविश्वयनीय और अद्भुत अलौकिक शक्तियों का एहसास दिला सकते हैं तथा प्रकृति के उन अदृश्य किंतु अकाट्य नियमों को समझा सकते हैं, जो आपके भाग्य, भविष्य और परिस्थितियों को आपकी अच्छा के अनुसार दिशा दे सकते हैं। वे आपको सभी प्रकार के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक रोगों से मुक्ति दिला सकते हैं और दवाओं के बंधनों तथा पूर्व जन्म के कर्मों से आजादी दिला सकते हैं। उनमें आपको ग्रहों, काला जादू और अदृश्य भविष्य के भय से मुक्त करने की एक शक्ति है। वे आपको आशंकाओं से बंधन मुक्त कर सकते हैं। आपको संपूर्ण स्वास्थ्य, पूर्ण समृद्धि, चरम सुख और पूर्ण ज्ञान के सफर पर ले जा सकते हैं। उनके अंदर आपको गुरुओं और आकाओं से निजात दिलाने तथा आपको इतना सक्षम बनाने की क्षमता है कि आप स्वयं अपने गुरु बन सकते हैं।
ASIN : B078KTHK9G
Publisher : Prabhat Prakashan (23 December 2017)
Language : Hindi
File size : 5111 KB
Text-to-Speech : Enabled
Screen Reader : Supported
Enhanced typesetting : Enabled
Word Wise : Not Enabled
Print length : 223 pages
Buy Now