




Price: ₹400 - ₹220.00
(as of Apr 21,2025 09:07:23 UTC – Details)
Buy Now
From the Publisher
AAJ KI BAAT KAREN by Helle Helle

उपन्यास एक असंतुष्ट युवती के साधारण अस्तित्व पर केंद्रित है। बहुत सारी मामूली, रोजमर्रा की बातों का उल्लेख है,
लेखिका हेल्ले ने इस पुस्तक में बीसवीं सदी के अस्सी के जाते हुए दशक का कालखंड दर्शाया है, जब वह स्वयं उपन्यास की नायिका की उम्र की रही होंगी। तब स्मार्टफोन, आईफोन और व्हाट्सऐप वगैरह तो क्या, मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं था। उपन्यास का कथा-सूत्र इस प्रकार है—डॉर्टे, एक बीस साल की नवयुवती, ग्लुम्सो (Glumso) में रेलवे स्टेशन के बगल में किराए के एक बँगले में रहती है। वह ग्लुम्सो प्रांत और राजधानी कोपनहेगन के बीच लगभग 80 किमी. दैनिक आवागमन करती है। कथित तौर पर वह कोपनहेगन विश्वविद्यालय में पढ़ती है और विश्वविद्यालय के आम परिसर में साहित्य पढ़ने के लिए नामांकित है। उसके माता-पिता तो यही सोचते हैं कि वह हर दिन अपनी पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय जा रही है, लेकिन वह विश्वविद्यालय नहीं जाती है। वह अपना समय सड़कों एवं गलियों में घूमते हुए और कवियों के साथ गोष्ठियों में बिताती है। उसमें लिखने की बेचैनी है, मगर अभी उतना अच्छा लिख नहीं पाती।अपने पूर्व प्रेमी पेअर फिनलैंड के साथ वह अतीत में डूबती-उतराती है। वह आवेगों में बहती है और संबंधों को बनाने के लिए भटकती है। रात में आने-जाने वाली मालगाड़ियाँ उसे जगाती हैं और जब-तब वह अपनी चहेती बुआ के पास जाती रहती है। माँ से अधिक वह अपनी बुआ के निकट दिखती है। डॉर्टे का नाम उसकी बुआ के नाम पर रखा गया है और बुआ की तरह ही उसके भी पुरुषों के साथ संबंध अस्थिर हैं। वे दोनों वही करती हैं, जो वे आमतौर पर करना चाहती हैं, बजाय इसके कि उन्हें क्या करना चाहिए या क्या नैतिकता है! वे इन पलों में जी रही हैं, भले ही जीवन बिखरता जा रहा हो।उपन्यास एक असंतुष्ट युवती के साधारण अस्तित्व पर केंद्रित है। बहुत सारी मामूली, रोजमर्रा की बातों का उल्लेख है, जो कथानक में पसरी उदासीनता में भी रोमांच का स्पंदन लिये हुए है। राग में वीतराग, शांत में अशांत, गति में गतिहीनता और उपलब्धि में रिक्तता जैसे विरोधाभासों से बेपरवाह गुजरती या यूँ कहें कि ठेली जाती जिंदगी की बड़ी घटना से रहित और विचित्र रूप से मौन एक सामान्य जीवन के कार्यों और संवेदनाओं का वर्णन करनेवाले अध्याय उपन्यास को विशेष बनाते हैं—खाना, कॉफी पीना, सोने में असफल होना, अपनी बुआ से मिलना, अपने माता-पिता से बचना वगैरह। काम-क्रीड़ाएँ भी इसी लय में हैं। इस उपन्यास में बुआ का भी जीवन-वृत्तांत है तथा उम्र में अपनी भतीजी से अधिक होने के कारण उसके पास अनुभवों के थपेड़े कहीं ज्यादा हैं।

Helle Helle
हेल्ले हेल्ले का जन्म 1965 में डेनमार्क के चौथे सबसे बड़े द्वीप लोलैंड के नगर नाकस्कॉव में हुआ था। उनका पालन-पोषण द्वीप लोलैंड के ही फेरी शहर रॉड्बी (Rødby) में हुआ था, जहाँ से नौकाएँ पुटगार्डन (जर्मनी) जाती हैं। साहित्य के प्रभाव में हेल्ले हेल्ले बचपन से थीं और अधिकांश समय पुस्तकालय में बिताती थीं। यह आभास उन्हें बहुत जल्दी ही हो गया था कि वह खुद भी एक लेखिका बनेंगी। रॉड्बी में करने के लिए बहुत कुछ नहीं था, इसलिए वे वयस्क होने पर कोपनहेगन शिफ्ट हो गईं। 1985 में उन्होंने कोपनहेगन विश्वविद्यालय में साहित्य अध्ययन में दाखिला लिया और एक लेखिका के रूप में उभरने लगीं।साहित्य में स्नातक करने के पश्चात् उन्होंने 1991 में राइटर्स स्कूल, कोपनहेगन से स्नातक किया। उनकी पहली पुस्तक वर्ष 1993 में प्रकाशित हुई और तब से ही उनका लोकप्रिय लेखन प्रशंसा और आलोचना दोनों का एक चर्चित विषय रहा है। उन्होंने अभी तक कई कहानियों के अलावा वयस्क साहित्य पर 10 उपन्यास और बाल साहित्य पर एक पुस्तक लिखी है।
अन्य प्रसिद्ध कृतियां।
Add to Cart
Customer Reviews
—
4.2 out of 5 stars 3
—
4.0 out of 5 stars 1
5.0 out of 5 stars 1
—
Price
— no data
— no data
₹200.00₹200.00
— no data
— no data
— no data
Publisher : Prabhat Prakashan; 2021st edition (17 October 2022); Prabhat Prakashan Pvt. Ltd., 4/19, Asaf Ali Raod, New Delhi-110002 (PH: 7827007777) Email: prabhatbooks@gmail.com
Language : Hindi
Hardcover : 184 pages
ISBN-10 : 9390923026
ISBN-13 : 978-9390923021
Item Weight : 250 g
Dimensions : 22 x 14 x 2 cm
Country of Origin : India
Net Quantity : 1 count
Importer : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd., 4/19, Asaf Ali Raod, New Delhi-110002 (PH: 7827007777) Email: prabhatbooks@gmail.com
Packer : Prabhat Prakashan Pvt. Ltd.
Generic Name : Book
Buy Now